बुधवार, 6 जुलाई 2016

भारतीय प्रजापति हीरोज आर्गनाइजेशन......

आज पूरे हिन्दुस्तान में भारतीय प्रजापति
हीरोज आर्गनाइजेशन का जलवा है.प्रजापति
समुदाय के विकास के लिये कार्यरत यह संस्था
प्रजापति समाज में लोकप्रिय होता जा रहा है.यह
प्रजापति समाज की एक बहुत बड़ी जीत है.माननीय
सत्यनारायण प्रजापति जी इस विशाल संस्था के
मालिक हैं.संरक्षक की भूमिका का निर्वहन करते हुये
आज पूरे हिन्दस्तान के नौजवानों में यह लोकप्रियता को
प्राप्त करता जा रहा है.हमें बहुत खुशी है कि यह संस्था
प्रजापति समाज के लिये कार्य कर रहा है और भविष्य में
बुलन्दियों को छूता रहेगा..

लेखक जयचन्द प्रजापति' कक्कू'
इलाहाबाद

चूम लो गगन प्रजापति भाइयों....जयचन्द प्रजापति

आज बदलते दौर में जो पीछे छूटा
वह छूट गया.बदलो अपने समाज की तस्वीर
.कुछ नया करों.बदलों रूढ़िवादी विचारधारा
और चूम लो नव गगन को
कहो कि हम भी प्रजापति है.पूरी सृष्टि की
रचना कर्ता हैं.

आज जो हमारा जीवन है.नये सिरे से लिखना होगा
इतिहास.....मंजिल अब करीब है प्यारों...

बदलो अपने हृदय व मन को...लिखो कहानी...
नाम दर्ज करो इतिहास में....


.........जयचन्द प्रजापति इलाहाबाद

सोमवार, 4 जुलाई 2016

सभी प्रजापति भाइयों का हमारे कुम्हार में स्वागत है...

सम्मानित प्रजापति भाईयो....
        हम एक ऐसे समाज में रहते हैं जो अत्यंत पिछड़ा है
लेकिन इस पिछड़ेपन को हम सब को मिल कर खत्म करना है.
जब हम एकजुट होंगें और एक ही दिशा में उड़ने का प्रयत्न करेंगें
तो हमारी उड़ान फायदेमंद होगी और एक नई कामयाबी मिलेगी.
इसके लिये हम सब प्रजापति भाई को मिलकर आगे बढ़ना है.
कदमताल से कदम मिलाना है.एक हिम्मत जोश के साथ बहादुरी
का पैगाम दिखाना है.

कोई समाज आगे बढ़ता है.पहले जरूरी है कि शिक्षा बहुत मायने रखता
है और एक नई दिशा मिलना प्रारम्भ हो जाता है.राश्ते खुद खुलते हैं.
हमें अपनी सोंच को बदलना है और प्रजापति समाज को आगे ले जाना है.
तभी हम अपने मिशन में कामयाब होगें .नई दिशा तय करेंगें.नई बहाव हमारे
प्रजापति समाज को आगे ले जाने में मददगार होगी...

   ---------लेखक जयचन्द प्रजापति 'कक्कू'
             जैतापुर,हंडिया, इलाहाबाद ,यूपी
             मो.07880438226